फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 57 नए मामले, कोई मौत नहीं

Fri, 20 Aug 2021 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोविड केयर केंद्रों में 03 मरीज भर्ती हैं। कंटेनमेंट जोन 241 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 48 लाख सैंपल की जांच हो गई है। कोरोना से कुल मृत्युदर 1.74 फीसदी है और संक्रमण दर 5.75 प्रतिशत है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 57 संक्रमित मिले और कोई मौत नहीं हुई। इस दिन 46 लोग स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 73,718 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.08 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। कुल जांच में 51,028 आरटी-पीसीआर से और 22,690 एंटीजन से की गई।

विज्ञापन


अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,44,929 हो गई है, जिनमें से 14,37,274 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,079 है। फिलहाल 459 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 264 अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में 135 रोगियों का इलाज चल रहा है।

कोविड केयर केंद्रों में 03 मरीज भर्ती हैं। कंटेनमेंट जोन 241 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 48 लाख सैंपल की जांच हो गई है। कोरोना से कुल मृत्युदर 1.74 फीसदी है और संक्रमण दर 5.75 प्रतिशत है।
विज्ञापन


1,44,929 का टीकाकरण
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1,44,929 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 1,06, 733 को पहली और 38,196 को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक कुल एक करोड़ 21 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें