दिल्ली में रोजाना कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना के 120 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 122 मरीजों को छुट्टी दी गई।
बीते कुछ दिन से दिल्ली में रोजाना कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते एक दिन में 120 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 23 मार्च को 132 मामले सामने आए थे लेकिन इसके बाद 24 मार्च को 111 और 25 मार्च को 112 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बीते तीन दिन से नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना के 120 नए मामले सामने आए। वहीं 122 मरीजों को छुट्टी दी गई। बीते एक दिन में कोरोना की जांच के लिए 27182 टेस्ट हुए जिसमें 0.44 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिल्ली में अभी तक 1864478 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1837864 मरीज ठीक हो गए, वहीं 26150 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.4 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 464 रह गए हैं। इनमें से होम आइसोलेशन में 322 और अस्पतालों में 22 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से आईसीयू में 5, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 5 और वेंटिलेटर पर 1 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 2902 रह गई हैं।