नहीं बंद होंगे स्कूल, बनेगी नई एसओपी
अधिकारियों ने बताया कि डीडीएमए ने बैठक में निर्णय लिया है कि स्कूल नहीं बंद होंगे लेकिन एक नए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम) के तहत काम करेंगे। इसके बाद मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही समाजिक दूरी और अस्पताल की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा की गई। इसी तरह बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ पर भी काबू पाने के लिए भी कुछ कदम उठाए जा सकते हैं।
हालात पर नजर बनाए हुए हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
अधिकारियों का कहना है कि मास्क को अनिवार्य करने को लेकर सरकार जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी करेगी। मीटिंग में मौजूद सूत्रों का ये भी कहना है कि अधिकारियों को सामाजिक मिलन कार्यक्रमों पर भी निगरानी रखने के साथ ही टेस्टिंग में तेजी लाने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के हालात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नजर बनाए हुए हैं।
छठी लहर की दस्तक के बाद भी जीनोम सीक्वेंसिंग तेज नहीं
कोरोना की छठी लहर दस्तक के बाद दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में तेजी नहीं आई है। राजधानी के लोकनायक और आईएलबीएस अस्पताल में जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा है लेकिन ओमिक्रॉन लहर निकलने के बाद से यहां जांच में तेजी नहीं आई है।