मार्च में 97 फीसदी सैंपल में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि
एक दिन पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि बीते मार्च माह में 97 फीसदी सैंपल में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। जबकि इसी साल जनवरी और फरवरी माह में ओमिक्रॉन, डेल्टा और उससे जुड़े वेरिएंट भी जीनोम सीक्वेसिंग में मिल रहे थे। लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मास्क से जुर्माना हटाया जा सकता है लेकिन इसे लेकर लोगों को लापरवाह नहीं होना है। जुर्माना हटाने का मतलब कोरोना के नियमों से छूट देना बिलकुल भी नहीं है। लोगों को अपनी ईच्छा से जागरुकता का परिचय देते हुए मास्क लगाना चाहिए और भीड़ से दूरी बनाए रखना चाहिए।