फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार: पिछले 24 घंटे में मिले 517 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या हुई 1518

Sun, 17 Apr 2022 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 517 नए संक्रमित मिले हैं। 261 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं राजधानी में अब सक्रिय मामलों की संख्या 1518 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 517 नए मामले मिले हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि संक्रमण दर पांच फीसदी से घटकर 4.21 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले 24 फरवरी को 556 नए मरीज व तीन फरवरी को संक्रमण दर 4.3 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 12,270 टेस्ट किए गए हैं, वहीं 261 मरीजों ने कोरोना को हराया है। होम आइसोलेशन में 964 मरीज, अस्पतालों में 66, आईसीयू में नौ, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 व वेंटिलेटर पर शून्य मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 37,244 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 8,331 लोगों ने पहली व 17,550 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 1,518 रिकॉर्ड की गई है। वहीं, कंटेनमेंट जोन की संख्या 635 व 1,537 एंबुलेंस कॉल की गई हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले 461 नए मामले व 5.33 फीसदी संक्रमण दर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें