दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 445 नए मामले मिले हैं, राहत की बात है कि संक्रमण के चलते किसी मरीज ने जान नहीं गंवाई है। साथ ही 479 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 445 नए मामले मिले हैं। राहत की बात यह है कि 479 मरीजों ने कोरोना को हराया है। वहीं, किसी भी मरीज ने संक्रमण के चलते दम नहीं तोड़ा है। नए मामलों के साथ ही संक्रमण दर 2.04 फीसदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते एक दिन में कोरोना के 21816 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 445 नए मामले मिले हैं। वहीं 479 संक्रमितों ने कोरोना को हराया है।अब होम आइसोलेशन में 1113 और अस्पतालों में 69 मरीज भर्ती हैं। इनमें 28 आईसीयू, 31 ऑक्सीजन सपोर्ट व तीन मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1627 व हॉटस्पॉट की संख्या 393 रिकॉर्ड की गई है।