ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एलिस्टोनिया सोसायटी में रहने वाले विदेशी दंपती के बीच बियर पीने को लेकर मंगलवार देर रात विवाद हो गया। विवाद में युवक ने बियर की बोतल से ही हमला कर पत्नी का सिर फोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद भी पीड़िता ने तहरीर नहीं दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक के पास दस्तावेज पूरे नहीं है। इसलिए उसे स्वदेश भेजा जाएगा।
एलिस्टोनिया सोसायटी में 100 से अधिक विदेशी नागरिक रहते हैं। 10 जुलाई को ऑपरेशन क्लीन-10 में पुलिस ने कई विदेशियों को अधूरे दस्तावेजों के साथ पकड़ा था।
इसके बावजूद कुछ लोग अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दंपती के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, अफ्रीकी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।