फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे, सरकार बना रही योजना

Thu, 12 May 2022 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के अनुसार बिजली पर सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं के पंजीकरण के तौर-तरीकों को इस माह के अंत तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार से बिजली पर सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से 400 यूनिट तक बिजली की मासिक खपत पर सब्सिडी दी जाती थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उपभोक्ताओं की ओर से मांग करने पर ही उन्हें बिजली की सब्सिडी दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लोगों से सुझाव मिलने के बाद लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुसार बिजली पर सब्सिडी के लिए उपभोक्ताओं के पंजीकरण के तौर-तरीकों को इस माह के अंत तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए बिजली वितरण कंपनियों से भी परामर्श किया जा रहा है। राजधानी में 80 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन करते हैं। इसलिए सब्सिडी योजना को चुनने या उससे बाहर निकलने की खातिर पंजीकरण करने के लिए डिस्कॉम पोर्टल और ऐप के सामान्य मंच होंगे। वहीं ऑनलाइन माध्यम का उपयोग नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को प्रपत्र भरकर डिस्कॉम कार्यालयों में इसे जमा कराना होगा।

राजधानी में 58.18 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 47.11 लाख सब्सिडी योजना से लाभान्वित हैं। माह में 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 100 फीसदी सब्सिडी दी जाती है। जिन उपभोक्ताओं की मासिक खपत 201-400 यूनिट है, उन्हें 800 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें