फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस अगले सप्ताह जारी करेगी घोषणा पत्र 

Fri, 24 Jan 2020 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने के बाद पार्टी अगले सप्ताह चुनावी घोषणा पत्र जारी कर देगी। घोषणा पत्र में 600 यूनिट तक बिजली फ्री, पेंशन में बढ़ोतरी, अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में धारा-7 ए की अड़चनों को दूर करने समेत महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा भी शामिल होगा। पहले से ही कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है और आगे भी विरोध जारी रखने का दावा किया है। हो सकता है कि सीएए के विरोध के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता से संबंधित पहलुओं को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाए। पार्टी की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा लाडली स्कीम को नए सिरे से जारी किया जाएगा। घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन के विदेश चले जाने की वजह से भी घोषणा पत्र के जारी होने में देरी की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


पहले दिन 7 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची भाजपा
 दिल्ली में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। यह चुनाव भाजपा के लिए कितना अहम है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी के दिग्गज व केंद्रीय नेतृत्व प्रचार में उतर आया है। पहले दिन 7 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पदयात्रा कर मतदातों को साधने का प्रयास किया, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा की शुरुआत की। भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। नड्डा ने द्वारका व महरौली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर भाजपा के लिए मतदान की अपील की तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। मटियाल विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर उन्होंने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए वोट की अपील की,  वहीं उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर वोट मांगे। देर रात नांगलोई विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने तुगलकाबाद व देवली विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया।

2270 होर्डिंग, पोस्टर-बैनर हटाए गए
दक्षिण दिल्ली नगर निगम की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद लागू आचार संहिता की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसके तहत की गई कार्रवाई में अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 2270 होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटाए गए। राजनीति और चुनाव से जुड़ी प्रचार सामग्रियां भी हटाई जा रही हैं। नजफगढ़ जोन से 416, मध्य जोन से 1056, दक्षिण जोन से 626, जबकि पश्चिमी जोन से 172 होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें