फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के अधिकारी से 50 हजार रुपये की ठगी

Fri, 24 Jan 2020 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
BHIM APP
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी को मोबाइल एप से मात्र तीन रुपये का भुगतान करने के चक्कर में 50 हजार रुपये गंवाने पड़ गए। भारत सरकार की यूपीआई एप भीम के जरिए इस अधिकारी से ठगी की गई तो अधिकारी ने इसकी शिकायत बैंक से की। 

विज्ञापन


बैंक में जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अधिकारी ने इसकी शिकायत तिलक मार्ग थाना पुलिस को दी। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार भानू प्रकाश सिंह रक्षा मंत्रालय में अफसर हैं और रक्षा भवन, मानसिंह रोड पर रहते हैं। उन्होंने तिलक मार्ग थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 11 जनवरी को विशाखापट्टनम एक कोरियर भेजा था। 
विज्ञापन


कई दिन बाद भी ये कोरियर वहां पहुंचा नहीं था। इस बीच 18 जनवरी को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। इस व्यक्ति ने पते को अपडेट करने को कहा और साथ ही तीन रुपये पे करने को कहा। आरोपी ने उसे एक लिंक भेजा था और इसी  लिंक पर पते को अपडेट करने व तीन रुपये पे करने को कहा था। 

भानू प्रकाश सिंह ने लिंक को खोलकर उस पर पता अपडेट कर दिया और भीम एप से तीन रुपये पे भी कर दिए। इसके कुछ देर बाद भानू प्रकाश सिंह के पास दो बार पांच-पांच हजार रुपये, एक बार 15 हजार व 25 हजार रुपये उसके बैंक खाते से निकलने के चार मैसेज मोबाइल पर आए। 

अधिकारी ने तभी बैंक को फैक्स कर इसकी जानकारी दी। पैसे उनके बैंक खाते से दो पेटीएम एकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्जकर आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें