फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीटें जीतने का बनाया प्लान, दिल्लीवालों को बताएगी 'आप' का ये सच

Sat, 20 Jan 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विधानसभा में कन्वेंशन करवाने का निर्णय 
कांग्रेस ने 20 सीटों पर चुनाव की तैयारियां शुरु की
हर विधानसभा में कन्वेंशन करवाने का निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप आदमी पार्टी के 20 विधायकों को भले ही राष्ट्रपति ने अयोग्य ठहराने वाले चुनाव आयोग के फैसले पर मुहर न लगाई हो लेकिन कांग्रेस ने इन सीटों पर चुनाव की तैयारियां भी शुरु कर दी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इन सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार से कन्वेंशन करवाने के अलावा कार्यकर्ताओं को आप के भ्रष्टाचार को उजागर करने का निर्देश दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार की शाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बैठक हुई।

बैठक में वरिष्ठ नेता पीसी चाको, पूर्व सांसद सज्जन कुमार, पूर्व मंत्री डा.नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक तरविन्द्र सिंह मारवाह, ब्रह्रा यादव, वरिष्ठ नेता चतर सिंह लीगल सेल के चेयरमैन सुनील कुमार इत्यादि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जा आप के भ्रष्टाचार से अवगत करवाएं

बैठक में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के त्यागपत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारियां पर चर्चा हुई। इसके बाद पीसी चाकों ने कहा हर विधानसभा सीट पर कांग्रेस मजबूत है और उसका आधार भी रहा है। अब मेहनत करने की जरूरत है।

अजय माकन ने बाबा रामदेव व अन्ना हजारे पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चलाए गए अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा अब दोनों ही चुप है, उनका अभियान मात्र कांग्रेस के खिलाफ था।

बैठक में तय किया गया कि अयोग्य ठहराए जाने वाले विधायकों के इलाके में कन्वेंशन किया जाए और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आप के भ्रष्टाचार से अवगत करवाएं। यानि कांग्रेस परोक्ष रूप से इन सीटों पर चुनाव तय मानते हुए अभी से कमर कसनी शुरु कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें