कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। यूपी में अजय माकन, पंजाब में डॉ. सिरिवेलला प्रसाद और उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी को अध्यक्ष बनाया गया है। इन समितियों की जिम्मेदारी चुनावी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। पार्टी ने इन पांचों राज्यों में चुनावी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।