डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गंभीर रूप से घायल समीर को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की छानबीन जारी
फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।