फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: क्लीनिक के बाहर कार खड़ी करने से रोका तो कंपाउंडर को जमीन पर गिराकर मारा, कैमरे में कैद हुई बर्बरता

Mon, 16 Oct 2023 10:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (गौतमबुद्ध नगर)

सार

नगर के रेलवे रोड स्थित रावजी मार्केट में निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर सागर काम करता है। सोमवार सुबह कुछ युवकों ने क्लीनिक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। सागर ने क्लीनिक के सामने कार पार्क करने का विरोध किया था।
विज्ञापन
कंपाउंडर को पीटते हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर के दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक निजी क्लीनिक के सामने कार खड़ी करने से मना करने पर कुछ युवकों ने कंपाउंडर के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में कंपाउंडर घायल हो गया है। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


नगर के रेलवे रोड स्थित रावजी मार्केट में निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर सागर काम करता है। सोमवार सुबह कुछ युवकों ने क्लीनिक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। सागर ने क्लीनिक के सामने कार पार्क करने का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी अपने कई और दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और सागर के साथ जमकर मारपीट की। जमीन पर गिराकर मारा, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सागर चोट आने से घायल हो गए हैं। वहीं सागर के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसकी वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार का कहना है कि घटना की शिकायत मिल गई है और मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें