नगर के रेलवे रोड स्थित रावजी मार्केट में निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर सागर काम करता है। सोमवार सुबह कुछ युवकों ने क्लीनिक के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। सागर ने क्लीनिक के सामने कार पार्क करने का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी अपने कई और दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और सागर के साथ जमकर मारपीट की। जमीन पर गिराकर मारा, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सागर चोट आने से घायल हो गए हैं। वहीं सागर के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसकी वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार का कहना है कि घटना की शिकायत मिल गई है और मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।