फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कटौती, अब चुकाने होंगे 1907 रुपये

Tue, 01 Feb 2022 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 रुपये होगी।
विज्ञापन
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियों ने 1 फरवरी से 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 रुपये होगी।

विज्ञापन


इससे पहले नए साल के मौके पर सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपये की राहत दी थी। ये कटौती भी 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में की गई थी। इससे पहले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर में 1 दिसंबर 2021 को 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद ये कीमत दिल्ली में 2101 रुपये हो गई थी। कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में इससे पहले भी 1 नवंबर को 266 रुपये बढ़ाते हुए 2000.50 रुपये कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं

  • भले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी हुई है, लेकिन 14 किलोग्राम वाले गैस घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत में हर महीने की पहली तारीख को बदलाव किया जाता है। वहीं तेल कंपनियां जरूरत पड़ने पर महीने के बीच में भी कीमत में बदलाव करती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें