फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में डालकर ले जाते थे पशु: गौकशी के लिए यूपी से दिल्ली आकर देते थे वारदातों को अंजाम, पांच गिरफ्तार, एक तमंचा, कारतूस व दो चाकू बरामद

Tue, 12 Apr 2022 01:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यमुनापार के अलग-अलग इलाकों में पशुओं को कार में डालकर अगवा कर लेते थे। बाद में सूनसान जगहों पर उनको काटकर मास को कार में डाल दिया जाता था। 
विज्ञापन
गौकशी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के स्पेशल स्टाफ ने यूपी से दिल्ली आकर गौकशी करने वाले गैंग के पांच बदमाशों को दबोचा है। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद एक अन्य बदमाश ने टीम के एसआई को चाकू मार दिया। पुलिस टीम ने सभी पांचों बदमाशों को काबू कर लिया। इनकी पहचान गांव उजहारी, अमरोहा, यूपी निवासी चांद उर्फ अरशद (33), हसनपुर, अमरोहा, यूपी निवासी अकरम (20), गांव नाला, संभल निवासी नईम उर्फ अयान (21), अनस (30) और गांव सिरसी, संभल, यूपी निवासी अहमद गुफरान (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पशुओं के अवशेष, होंडा सिटी कार, तमंचा, कारतूस, दो चाकू और एक पेचकस बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्य सुंदरम ने बताया कि 15 फरवरी 2022 को आनंद विहार स्थित सीबीडी ग्राउंड से पशु चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में इसी मामले में एक आरोपी की पहचान अकरम के रूप में हुई। जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। छानबीन के दौरान टीम को खबर मिली कि रविवार रात को पशु तस्कर गीता कॉलोनी पुश्ता रोड पर आने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर जाल बिछा दिया। देर रात को पुलिस को एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कार लेकर भागने लगे। चाचा नेहरू अस्पताल, गीता कालोनी के पास बदमाशों ने पुलिस टीम की कार में टक्कर मार दी। इस बीच पुलिस ने आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया।

एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया। लेकिन गोली मिस हो गई। दूसरे बदमाश ने चाकू से एसआई पर हमला कर दिया। इसके बाद सभी को काबू कर लिये गए। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ पहले से गौकशी के अलावा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यमुनापार के अलग-अलग इलाकों में पशुओं को कार में डालकर अगवा कर लेते थे। बाद में सूनसान जगहों पर उनको काटकर मास को कार में डाल दिया जाता था। पशुओं को उठाने और मास ढोने के लिए होंडा सिटी कार का ही इस्तेमाल किया जाता था। एक पशु के मास के बदले इनको 20 हजार रुपये मिल जाते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें