फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के प्रोग्राम में छात्राओं ने की मस्ती

Tue, 06 Jan 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यावती मुकंदलाल महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को स्थापना दिवस के साथ 37वां रक्तदान मेला आयोजित हुआ। स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन


रेडक्रॉस सोसाइटी नईदिल्ली और एमएमजी ब्लड बैंक के सहयोग से लगे रक्तदान शिविर में कुल 162 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान में छात्राओं के साथ कॉलेज की शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने किया। छात्राओं ने झांकियां लगाकर प्राथमिक चिकित्सा और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।

ब्लड डोनेशन पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हिना ने प्रथम, काजलरानी ने द्वितीय और रूबी ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में रीना अग्रवाल प्रथम, अनामिका द्वितीय और रेनू तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


स्लोगन प्रतियोगिता में सिंकी पहले, पूजा दूसरे और वर्षा तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्राचार्या डा. कुसुम त्यागी, डा. सिंधु बाला, डा. अर्चना वार्ष्णेय, डा. नीलम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें