फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर हमलावर हुए सीएम योगी: कहा- अपराधियों और दंगाइयों को टिकट देकर सपा ने दिखाया अपना चरित्र

Mon, 17 Jan 2022 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

सपा ने अपराधियों और दंगाइयों को टिकट देकर अपना चरित्र उजागर किया है। 10 मार्च को भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और सभी अपराधी पहले की तरह फिर से बिलों में घुस जाएंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोनी कैराना स्याना बुलंदशहर में अपराधियों और दंगाइयों को टिकट देकर अपना चरित्र उजागर किया है। आने वाले 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और सभी अपराधी पहले की तरह फिर से बिलों में घुस जाएंगे। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संतोष अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने इंग्राम इंस्टीट्यूट में टीकाकरण का भी निरीक्षण किया

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह से पहली और दूसरी लहर में कोरोनावायरस को नियंत्रित किया था, उसी तरह से तीसरी लहर को भी पूरी तरह से नियंत्रित कर लेगी। गाजियाबाद जिले में 28 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 15 से 17 वर्ष के 1.13 लाखयुवाओं को वैकेसीन लगाई जा चुकी है। बेहतर प्रबंधन और दवाइयों से लोगों में गंभीर लक्षण नहीं आ रहे हैं।

बताया कि इस समय गाजियाबाद में 10000 लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें से सिर्फ 1 फ़ीसदी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। भीड़ भाड़ में लोग बाहर निकलने से परहेज करें अगर बहुत जरूरी है तो मास्क लगाकर ही बाहर निकले। उन्होंने कोरोनावायरस में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की भी तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें