फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों की सोच बदलकर सही रास्ते पर लाउंगा-सीएम खट्टर

Sat, 07 May 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • उत्तर भारत के आईएएस अधिकारियों के सम्मेलन में बोले मनोहरलाल
  • उत्तर भारत के आईएएस अधिकारियों के सम्मेलन में बोले मनोहरलाल
  • कहा, सभी को नहीं किया जा सकता दंडित, व्यवस्था को करना होगा ठीक
  • जो फिर भी नहीं बदलेंगे उनके लिए भी सरकार करेगी प्रावधान
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि जो कर्मचारी या अधिकारी भ्रष्टाचार जैसे गलत रास्ते पर चल पड़े हैं, उनकी सोच बदलकर सही रास्ते पर लाना होगा। जो इसके बाद भी नहीं बदलेंगे उनके लिए भी सरकार प्रावधान करेगी।
विज्ञापन


सभी को दंडित भी नहीं किया जा सकता, इसलिए पहले उन्हें सही रास्ते पर लाने के प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें व्यवस्था को ठीक करना है।

वह शुक्रवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा उत्तर भारत के आईएएस अधिकारियों के लिए 'प्रशिक्षण में उत्कृष्टता' पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिकारियों में ऐसे संस्कार पैदा करने होंगे ताकि हमारा उद्देश्य सेवा भाव की दिशा में आगे बढ़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नई प्रतिभाओं पर फोकस होना चाहिए ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ें। जिन कर्मचारियों व अधिकारियों के 15 से 20 साल सेवानिवृति में रह गए हैं उनकी भी सोच व दिशा बदलने के लिए काम होना चाहिए।

मनोहरलाल ने कहा कि प्रशिक्षकों के सामने भी यही चुनौती होनी चाहिए कि वर्तमान व्यवस्था को बदल कर देश सेवा की भावना जागृत करें। उन्होंने कहा कि जब ऐसी भावना विकसित होगी तो समाज में कोई भी व्यक्ति पीड़ित नहीं रहेगा। सम्मेलन में हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों में समाज के प्रति संवेदनशीलता हो और वे केवल अपने बारे में सोचने की बजाय समाज व देश को आगे ले जाने के बारे में सोचें व योगदान दें। बदलती दुनिया में प्रशिक्षण एक बेहद प्रभावी व आवश्यक कार्यक्रम हो चला है। हर स्तर पर नई तकनीकों व कार्यशैली को सीखने व समझने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को रोचक बनाने के लिए इसमें प्रेरक प्रसंगों को जोड़ें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर यहां पहुंचे 'सुपर- 30' के आनंद कुमार तथा मेधावी छात्रा जाह्नवी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिपा के महानिदेशक एसपी गुप्ता ने प्रशिक्षण लेने आए अधिकारियों को अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें