मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से महिला जासूसी कांड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जांच की मांग की है।
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम को भेजे जवाबी पत्र में उन्होंने लिखा है, मैं इसके साथ संबंधित दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों को भी लगा रहा हूं कि किस प्रकार मोदी और शाह ने खुद से आधी उम्र की एक युवा महिला की जासूसी की।
अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि इस मामले की जांच शुरू करें और दोनों के खिलाफ हर संभव कड़ी कार्रवाई करें।