परिवहन विभाग ने लंबी पाबंदी के बाद फिर से डीजऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) डीजल टैक्सी की खिड़की खोल दी है। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
दिल्ली में बीते छह माह से अधिक समय से यह परमिट जारी करने पर रोक थी। हालांकि, नए परमिट के दरवाजे खोले जाने व उसमें लगाई गई नई शर्तों से ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट एसोसिएशन खुश नहीं है।
परिवहन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा एआईटीपी के नए परमिट के लिए फिर से आवेदन किया जा सकता है। इस बार आवेदकों को परमिट लेने के साथ एक अंडरटेकिंग देनी होगी।