फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल का बड़ा तोहफा, दिल्ली में सबसे ज्यादा हुई न्यूनतम मजदूरी, 50 लाख लोगों को दोहरा फायदा

Mon, 28 Oct 2019 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने वाली अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के जारी होने से 50 लाख कर्मचारियों को सीधा दोहरा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के इस फैसले से राजधानी के करीब 50 लाख लोगों को दोहरा फायदा मिलेगा। न्यूनतम मजदूरी बढ़ने के साथ यह मामला कोर्ट में लंबित रहने के दौरान का छह महीने का महंगाई भत्ता भी उन्हें मिलेगा।

वहीं, मामला कोर्ट में लंबित होने से अप्रैल से अक्तूबर तक महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा है। अब अदालत से फैसला हो जाने के बाद नियोक्ताओं को इसे देना होगा। इसके लिए सरकार अलग से अधिसूचना जारी करेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


देश में सबसे ज्यादा होगी दिल्ली के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी
दिल्ली सरकार ने सोमवार को यह अधिसूचना जारी कर दी जिसके बाद अब दिल्ली के विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे ज्यादा हो गई है। बता दें कि वर्तमान में राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 4628 है जबकि अब दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी 14842 हो गई है।
 


 

विज्ञापन

किसे कितने मिलेंगे

श्रेणी                             पहले                    अब
अकुशल                      13,350               14,842
अर्ध-कुशल                  14,698               16,341
कुशल                         16,182               17,991
दसवीं से कम पढ़ा           9,724               14,842
12वीं पर स्नातक नहीं   10,764               16,341
स्नातक                       11,830               17,991
नोट : मजदूरी रुपये प्रतिमाह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें