फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM का पुलिस को साप्ताहिक छुट्टी का तोहफा, 7 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

Mon, 02 May 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पुलिस मुख्यालय के लिए बने भवन के उद्घाटन के दौरान पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश का तोहफा दिया। उन्होंने लगातार काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन के अवकाश की घोषणा की।
विज्ञापन


पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से गुड़गांव पुलिस मुख्यालय के लिए 27 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला भवन का निर्माण हुआ है। उद्घाटन के दौरान मजदूर दिवस होने के कारण मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा किया कि हरियाणा पुलिस के जवानों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जवानों की संख्या कम होने के कारण सात हजार जवानों के भर्ती किए जाने की योजना है। जिसमें तीन हजार जवान इसी साल भर्ती किया जाएगा। एक साल इतने जवानों के भर्ती न हो पाने के कारण तीन हजार सेना के सेवानिवृत्त जवानों को भर्ती किया जा रहा है। जिनकी उम्र 50 साल से कम होगी और वेतन 14 हजार मेहनताना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िसकर्म‌ियों के ल‌िए ये घोषणाएँ भी अहम

हर‌ियाणा पोल‌िस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के अंत में हर तहसील स्तर पर महिला थाना खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 22 जिलों में यह संख्या बढ़ कर 80 हो जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में पुलिस के पास आवास 17 प्रतिशत है।

साल के अंत में तीन हजार से अधिक आवास बनकर तैयार हो जाएगें। जिसके बाद यह अनुपात 23 प्रतिशत हो जाएगा। साथ ही इस साल 220 महिला इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी।

इस दौरान केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत, प्रदेश कैबिनेट मंत्री नरवीर सिंह, पुलिस महानिदेशक केपी सिंह, एमडी हाउसिंग बोर्ड कार्पोरेशन बी के संधू, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद हनीफ कुरैशी, पुलिस आयुक्त गुडग़ांव नवदीप सिंह विर्क, मंडलायुक्त डी सुरेश, उपायुक्त टीएल सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें