पहाड़ी गांव के पास मानव रहित रेलवे फाटक पर रेल की टक्कर से रविवार की दोपहर सेंट्रो कार में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पटौदी खंड के ग्राम बिलासपुर खुर्द का रहने वाला रविन्द्र अपने आठ वर्षीय बेटे आयुष को सेंट्रो कार में सवार होकर ससुराल ढोकी पत्नी को लेने जा रहा था।जयपुर से दिल्ली आ रही समर स्पेशल रेलगाड़ी से कार को टक्कर लगी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रेल गाड़ी कार को लगभग 500 मीटर घसीटती ले गई। हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग 12 बजकर 13 मिनट दोपहर की है।