फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का एलान: दिल्ली में चलेगा हर हाथ तिरंगा अभियान, 15 अगस्त तक लगाए जाएंगे 500 तिरंगे

Sat, 04 Jun 2022 08:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़ा या कोई पोल नहीं है, बल्कि तिरंगा भारत मां का प्रतिनिधित्व करता है। राजनीति ने इस देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। राजनीति नेताओं और पार्टियों को मुबारक हो। आम आदमी पार्टी का राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं, भारत के लिए काम करना है। 
विज्ञापन
तिरंगा सम्मान समिति कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार अब हर दिल्लीवासी के हाथ में तिरंगा देगी। इसके लिए पूरी दिल्ली में 'हर हाथ तिरंगा' अभियान चलेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार त्यागराज स्टेडियम में तिरंगा सम्मान समितियों के सम्मान समारोह में कही। इसमें दिल्ली में 115 फीट ऊंचे लहरा रहे तिरंगों की देखरेख के लिए बनी तिरंगा सम्मान समितियों को किया सम्मानित। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लगाए गए 500 बड़े तिरंगों की देखरेख के लिए बनी समितियां सुनिश्चित करेंगी कि तिरंगा फ्लैग कोड व पूरे सम्मान के साथ मौजूद है। अगर यह मैला या फट गया है, तो वह उसे तुरंत ठीक करवाएगी।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तिरंगा सिर्फ कपड़ा या कोई पोल नहीं है, बल्कि तिरंगा भारत मां का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सभी समितियों को हर रविवार को सुबह 10 बजे तिरंगे के पास आकर राष्ट्रगान गाना चाहिए। इसके साथ अपील की कि सभी समितियां भारत माता के लिए एक-एक हजार युवा वॉलेंटियर्स तैयार करें। यह किसी दल के नहीं, भारत माता के कार्यकर्ता होंगे। साथ ही वायदा भी किया कि एक हजार वॉलेंटियर्स तैयार करने वाली समिति के साथ वह रात का भोजन करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अपील की कि हर समिति यह भी सुनिश्चित करे कि उनके इलाके में कोई भूखा न सोए। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा व सबको इलाज मिले। कोई बेघर न रहे। इसके लिए समिति के सदस्यों को हर घर में अपना मोबाइल नंबर देना है। समितियों को अपने इलाके की साफ-सफाई की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि उनका सपना है कि ट्रैफिक लाइट पर आज जो बच्चा भीख मांग रहा है, कल मैं उसको इंजीनियर और डॉक्टर बने। अगर 500 समितियां एक-एक हजार वालंटियर्स तैयार करती हैं तो पांच लाख युवा दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो जाएंगे, यह बहुत बड़ी बात होगी।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजनीति ने इस देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। राजनीति नेताओं और पार्टियों को मुबारक हो। आम आदमी पार्टी का राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं, भारत के लिए काम करना है। जिस दिन देश के 130 करोड़ लोग मिलकर केवल भारत के लिए सोचना चालू करेंगे, उस दिन सबकी गरीबी भी दूर हो जाएगी, भारत भी तरक्की करेगा और विश्व गुरु भी बन जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि तिरंगे के रख-रखाव के लिए 375 ‘तिरंगा सम्मान समिति’ का गठन किया गया है। आने वाले समय में इनकी संख्या 500 होगी। समितियों को किसी भी मुद्दे पर पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट करना है। इससे उनकी रिपोर्ट पर तुरंत काम किया जा सकेगा और तिरंगे की शान में कोई कोताही न होगी।

हर पांच से दस मिनट पर दिखेगा तिरंगा
अरिंवद केजरीवाल ने बताया कि योजना है कि सबको दिल्ली में बाहर निकलने पर हर पांच-दस मिनट में एक तिरंगा दिखाई देगा। इसी मकसद से पूरी दिल्ली में 500 तिरंगे लग रहे हैं। अभी तक करीब 400 पोल लग चुके हैं। इसमें से 200 पोल पर तिरंगे भी लग गए हैं। बाकी 200 पोल पर भी जल्द लग जाएंगे। 15 अगस्त तक 500 तिरंगे पूरी दिल्ली के अंदर लग जाएंगे। दिल्ली देश की राजधानी तो है ही, अब तिरंगो की राजधानी भी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें