फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में रथ से आ सकते हैं सीएम अखिलेश

Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा, दादरी विधानसभा होते हुए गाजियाबाद भी जाने का सुझाव
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नोएडा आने का कार्यक्रम भले ही तय न हो, लेकिन हर दिन कुछ न कुछ तैयारी आगे जरूर बढ़ रही है। लखनऊ से स्थानीय सपा इकाई से जब रूट के बारे में मंथन हुआ तो सुझाया गया कि मुख्यमंत्री का रथ नोएडा में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन


इसके बाद दादरी विधानसभा होते हुए गाजियाबाद में भी लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई कार्यक्रम प्रशासन को नहीं मिला है। मुख्यमंत्री के 11 दिसंबर को आने को लेकर प्राधिकरण पूरी तरह से तैयार है। नोएडा स्टेडियम में कार्यक्रम होना तय हुआ है।

स्टेडियम को चारों तरफ से सजाया जा रहा है। डिवाइडर से सूखी घास हटाई जा रही है जहां पर टूटफूट है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है। प्राधिकरण ने अपने सभी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है। मेट्रो, एलिवेटेड रोड और अंडरपास समेत जिन 11 प्रोजेक्ट का लोकार्पण होना है, वहां पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री के नोएडा आने को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि अगर वे नोएडा आते तो बुधवार को पतंजलि फूड्स प्रोजेक्ट का शिलान्यास लखनऊ से नहीं होता। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के आने को लेकर एक गुट पूरी पैरवी कर रहा है जबकि दूसरा चाहता है कि अगर आ गए तो पोल भी खुल सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें