फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल तानकर लूट लिए कपड़े: ग्राहक बनकर आए तीन युवक, फिर पर्स की जगह निकाला असलहा... CCTV में वारदात हुई कैद

Sun, 10 Mar 2024 11:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (रोहतक)

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। कलानौर शहर चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए लुटेरे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के कलानौर कस्बे में बस स्टैंड के नजदीक तीन युवक कपड़ा व्यापारी पर पिस्तौल तानकर ढाई हजार की नकदी व पांच हजार रुपये के कपड़े लूटकर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कलानौर बस स्टैंड के नजदीक नगरपालिका की दुकानों में भिवानी के मालपोश निवासी विकास कपड़े की दुकान कर रखी है। विकास ने बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे तीन युवक कपड़े खरीदने के बहाने आए । एक युवक ने कहा कि उनको कपड़े खरीदने हैं। तीनों ने करीब 5400 रुपये के पकड़े पसंद कर पैक करवा लिए। दूसरे युवक ने कहा कि अभी पैसे ऑनलाइन डालते हैं। तभी दो युवकों ने जेब से पिस्तौल निकाल ली। 

यह देखकर दुकानदार घबरा गया और सीट पर बैठ गया। एक युवक ने कहा कि 10 हजार रुपये निकालो। विकास ने कहा कि गल्ले में मात्र 2500 रुपये हैं। इसके बाद तीनों युवक ढाई हजार रुपये व 5400 रुपये के कपड़े लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। कलानौर शहर चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही कपड़ा व्यापारी की दुकान पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की धर-पकड़ जारी है। टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -इंस्पेक्टर देशराज सिंह, प्रभारी थाना कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें