रिप्पल 2024 के दूसरे दिन मेडिकल छात्र बॉलीवुड के गानों पर जमकर थिरके। मौका था ग्रुप व सोलो डांस प्रतियोगिता का। इस फेस्ट का समापन शनिवार को हो चुका है। फेस्ट के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी के साथ मंच के नीचे मौजूद छात्र भी झूमते हुए दिखाई दिए।
इस वार्षिक फेस्ट में अमर उजाला ने एक्सीलेंट मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई । शुक्रवार को 616, वोक्स पोपूली, जेम, क्विज क्विज होता है, क्लीनिकल क्विज, सार्थक, मुद्रा, स्ट्रीट डांस सहित दूसरे तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन आयोजनों में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के अलावा दूसरे कॉलेजों से आए छात्रों ने भी भाग लिया।
जो भी कहना चाहूं...जैसे गानों पर बीते शनिवार को दिलशाद गार्डन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित वार्षिक फेस्ट रिप्पल 2024 में छात्र जमकर झूमे। मौका था गायक मोहित चौहान के लाइव प्रोग्राम का। मोहित चौहान एक के बाद एक गानों की प्रस्तुति दे रहे थे। छात्रों ने एक ही गाने को कई बार गाने की फरमाइश भी रखी। फेस्ट के अंतिम दिन शनिवार को दूसरी प्रतियोगिताएं भी हुईं।
फेस्ट के अंतिम दिन की शुरुआत गानों की प्रतियोगिता से हुई। कॉलेज में बनाए गए मिनी स्टेज पर दिल्ली के दूसरे कॉलेजों से आए छात्रों ने गानों की प्रस्तुति दी। इसके बाद रैप की प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें हनी सिंह की नकल को छात्रों ने खूब सराहा और उनके गाने पर खूब तालियां भी बजाईं। फेस्ट में अमर उजाला ने एक्सीलेंस मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। फेस्ट में डीजे नाइट भी हुई।