फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: IIT, मेडिकल और UPSC की कोचिंग के लिए अगले सप्ताह से कक्षाएं शुरू, समाज कल्याण मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Fri, 22 Jul 2022 06:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इस साल दसवीं और बारहवीं पास करने वाले छात्रों के लिए अगले सप्ताह से कक्षाएं शुरू कर देंगे, जिससे कि उनका कोर्स समय से पूरा हो सके। 
विज्ञापन
कोचिंग संस्थान के संचालकों से बात करते समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत आईआटी, मेडिकल और यूपीएससी की कोचिंग के लिए 2022-23 के तहत अगले सप्ताह से कक्षाएं शुरू कर देगी। इस योजना के तहत मिलने वाली कक्षाओं का जायजा लेने के लिए समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ अधिकारियों और संचालकों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके लिए सभी कोचिंग संचालकों को जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन


समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इस साल दसवीं और बारहवीं पास करने वाले छात्रों के लिए अगले सप्ताह से कक्षाएं शुरू कर देंगे, जिससे कि उनका कोर्स समय से पूरा हो सके। दिल्ली के गरीब परिवारों के बच्चे भी आईआईटी, मेडिकल और यूपीएससी जैसे प्रतियोगी परीक्षा में पास करें, इसके लिए दिल्ली सरकार शिक्षा क्षेत्र को विश्वस्तरीय बना रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजन है कि डॉ. भीम राव अंबेडकर के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के सपने को पूरा किया जाए। 

विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र पाल गौतम ने बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थी छात्र पीछे नहीं छूटने चाहिए। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कोचिंग संचालकों ने योजना को विकसित करने के लिए अलग-अलग सुक्षाव भी दिए। 

मालूम हो कि दिल्ली सरकार जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और गरीब परिवार के प्रतिभाशाली छात्रों को फ्री में कोचिंग उपलब्ध कराती है। इस कोचिंग का लाभ दिल्ली के रहने वाले दसवीं व बारहवीं में अच्छे नंबर से पाल किए बच्चे ले सकते हैं। योजना के अंतर्गत जेईई, मेडिकल, आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और एनडीएन जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग मिलती है। दिल्ली के अगल-अलग इलाकों में करीब 46 कोचिंग संस्थान हैं जहां कक्षाएं कराई जाती हैं। समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि इस साल जेईई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें