फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे में CCTV फुटेज: शैतान शिक्षक का सच आया सामने, 9वीं की छात्रा पर बिगड़ी नीयत; पढ़ाई के बाद की गंदी बात

Mon, 22 May 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह रोज की तरह पढ़ाई के लिए गई थी। जहां पर आरोपी शिक्षक ने कुछ देर पढ़ाने के बाद उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। उसके बाद वह पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका नार्थ इलाके में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। आरोपी शिक्षक इसी इलाके में रहता है और ट्यूशन सेंटर चलाता है। जहां पीड़िता रोज पढ़ाई करने जाती थी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह रोज की तरह पढ़ाई के लिए गई थी। जहां पर आरोपी शिक्षक ने कुछ देर पढ़ाने के बाद उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। उसके बाद वह पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। 

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता ट्यूशन जाना बंद कर दिया। पीड़िता के ट्यूशन नहीं जाने पर उसके परिवार वालों ने पूछताछ की। जिसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों को सारी बात बताई। उसके बाद परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है और डीवीआर को जांच के लिए एसएफएल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें