फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बुद्धी राजा ने खोले कई राज, हर वारदात में बदल देता था सिम और मोबाइल; दो करोड़ की चोरी को ऐसे दिया अंजाम

Mon, 22 May 2023 08:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

साकेत में नेपाली नौकर ने दो करोड़ की वारदात को अंजाम दिया। नेपाली नौकर ने वारदात करने के लिए दिल्ली में अपना घर नहीं खरीदा था। 23 साल से अपने लोगों के बीच रह रह था। 
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके साकेत में करीब दो करोड़ रुपये की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार 50 वर्षीय नेपाली नौकर बुद्धी राम उर्फ बुद्धी राजा उर्फ जीवन उर्फ तुलाराम उर्फ विष्णु ने पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी विष्णु ने वारदात करने के चलते दिल्ली में न तो घर खरीदा था और न ही किराए पर लिया था। इसके अलावा वह चोरी की हर वारदात के लिए एक नया सिम और मोबाइल खरीदता था। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर बाकी जूलरी को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

दो करोड़ की चोरी के बाद बनी पुलिस जांच टीम
साकेत थाने में तैनात एसआई सोमबीर, एसआई गौरव और एसआई विशाल की टीम ने वृद्धा (83) और उनके असक्त पति (88) के घर से करीब दो करोड़ रुपये की सोने और डायमंड की जूलरी चुराने वाले उनके नेपाली नौकर विष्णु और उसके साथी बसारत अली को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने करीब 70 से ज्यादा नेपाली नागरिकों से पूछताछ के बाद इनको गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब एक करोड़ की जूलरी बरामद की गई है। आरोपियों ने जूलरी को मुथुट के यहां जमा कराकर कैश ले लिया था। 

10 से 15 दिन करता था नौकरी
आरोपी विष्णु ने एसआई सोमबीर की टीम को पूछताछ में बताया कि वह करीब 23 साल से दिल्ली में रह रहा है। वह साजिश के तहत चोरी की वारदात करता था। उसने दिल्ली में रहने वाले नेपाली लोगों को बोल रखा था कि उसे कहीं 10 से 15 दिन का नौकर का काम मिल जाए तो बता दिया जाए। नेपाली नागरिक उसे बता देते थे। ये पीड़ित के घर में 10 से 15 दिन के लिए नौकर बनकर काम करता था। इसके बाद वह मौका लगते ही सामान लेकर फरार हो जाता था। इतने कम समय के लिए नौकर रखे होने के कारण पीड़ित वारदात उसका पुलिस वेरीफिकेशन नहीं करता था। 
विज्ञापन

इस वजह से नहीं खरीदा था दिल्ली में घर
आरोपी ने दिल्ली में घर इसलिए नहीं लिया कि उसक स्थाई ठिकाना न जाए, नहीं तो पुलिस उसे पकड़ लेगी। ऐसे में वह दिल्ली में रहने वाले नेपाली नागरिकों के घरों में रहता था। ये हर वारदात के लिए एक नया सिम और मोबाइल लेता था। ये वारदात के बाद सिम और मोबाइल को तोड़ देता था। एसआई सोमबीर की जांच में पता लगा है कि विष्णु इस तरह 11-12 वारदात कर चुका है। ये वारदातें कई पुलिस थानों में दर्ज है। बाकी वारदातों को पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें