फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 11वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में स्कूल की टीचर पर लगाया परेशान करने का आरोप

Thu, 29 Aug 2024 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुसाइड नोट में उसने स्कूल की एक शिक्षिका के नाम के साथ लिखा कि यह दिन सबसे अच्छा होगा न मैडम। आपके सबसे बड़े तनाव को हमेशा के लिए कम कर रहा हूं।
विज्ञापन
11वीं के छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कंझावला में बुधवार सुबह 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में छात्र ने एक शिक्षिका पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को एक अस्पताल से सूचना मिली कि छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी है। 

Trending Videos

सुसाइड नोट में उसने स्कूल की एक शिक्षिका के नाम के साथ लिखा कि यह दिन सबसे अच्छा होगा न मैडम। आपके सबसे बड़े तनाव को हमेशा के लिए कम कर रहा हूं। बहन ने पुलिस ने बताया कि भाई निजी स्कूल में पढ़ता था। भाई मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह करीब पांच बजे परिजन उसे उठाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं था। 
विज्ञापन

भूतल पर स्थित कमरे में उसकी तलाश की तो एक कमरा बंद था। काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोलने पर खिड़की से झांककर देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले छात्र की स्कूल से शिकायत आई थी। उसके चाचा स्कूल गए थे। शिक्षिका ने चाचा को बताया था कि छात्र बहसबाजी करता है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका के दबाव के कारण उसने जान दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें