फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े पर हुआ था विवाद: पहले पति से ननद को पिटवाया, इतने से भी न भरा भाभी का मन तो स्तन का हिस्सा काट किया अलग

Thu, 29 Aug 2024 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन
भाभी ने काटा ननद का स्तन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दिल-दहला देने वाले एक मामले में भाभी ने अपनी 22 वर्षीय ननद के स्तन का एक बड़ा हिस्सा दांत से काटकर अलग कर दिया। पीड़िता दर्द से छटपटाने लगी तो फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

दरअसल, कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद में पीड़िता को पहले भाई ने पीटा। इसके बाद भाभी ने जमीन पर गिराकर उसके स्तन के हिस्से को दांत से काटकर अलग कर दिया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर आरोपी भाई व भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई व अन्य सदस्य हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि गत 23 अगस्त की शाम को उसने कपड़े सुखाने के लिए दरवाजे पर डाले थे। इस बात पर उसकी भाभी ने ऐतराज किया।

वह कपड़े उतार कर फेंकने लगी। ननद ने इसका विरोध किया तो उसने अपने पति को बुलाकर बहन को पीटने के लिए कहा। पत्नी की बात सुनकर भाई ने बहन कई थप्पड़ मारे और उसे जमीन पर गिराकर उसके पेट में लात मारी। इस बीच आरोप है कि भाभी उसके ऊपर चढ़कर बैठ गई। उसने दांतों से उसके स्तन का कुछ हिस्सा काटकर अलग कर दिया।
विज्ञापन

शोर-शराबा हुआ तो पीड़िता को दोनों बड़ी भाभी वहां पहुंचीं और उसे छुड़ाया। बाद में पीड़िता को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया। इलाज के बाद जब पीड़िता बयान देने की हालत में हुई तो उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी भाई व बहन को दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें