फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में खूनी संघर्ष: वीडियो अपलोड करने पर दो गुटों में विवाद, युवक को गोली मारी; आरोपियों की तलाश में पुलिस

Fri, 17 Nov 2023 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को पता चला कि घायल युवक का नाम महादेव है और पीठ में गोली लगी है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाने वाले उसके दोस्तों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि महादेव का कुछ युवकों से सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशवपुरम के कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार देर रात दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक युवक को गोली मार दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने पर दोनों गुटों के बीच विवाद था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान महादेव (35) के रूप में हुई है। वह अंबेडकर नगर में रहता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देर रात तीन बजे पुलिस को बीएलके अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल युवक का नाम महादेव है और पीठ में गोली लगी है। वह बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाने वाले उसके दोस्तों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि महादेव का कुछ युवकों से सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

महादेव देर रात दो कारों से कई साथियों के साथ कोहाट एंक्लेव में आया, वहीं दूसरे गुट के लोग पहुंचे। दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दूसरे गुट के एक युवक ने महादेव पर गोली चला दी। जांच में पता चला कि महादेव पर लूटपाट सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें