पत्नी के अवैध संबंध से परेशान करीब 45 साल के सिविल इंजीनियर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने आत्महत्या का आरोप अपनी पत्नी सीमा व उसके प्रेमी विनोद पर लगाया है।
सुसाइड नोट के आधार पर सिविल इंजीनियर शिव कुमार के बड़े भाई अनिल रावत ने सीमा व उसके प्रेमी के खिलाफ सेक्टर-16 में मामला दर्ज कराया है।
परिजनों का आरोप है कि संत नगर में रहने वाले सिविल इंजीनियर शिव कुमार रावत ने पत्नी व उसके प्रेमी के विवाद से बचने के लिए सेक्टर-55 में रहना शुरू किया था। सीमा व शिव कुमार की शादी 1999 में मथुरा में हुई थी।
उस समय वह गुजरात में कार्यरत था। पत्नी व दो बच्चों की जिम्मेदारी बढ़ने के बाद इंजीनियर शिव कुमार ने गुजरात से नौकरी छोड़ कर भिवानी में नौकरी शुरू की थी। वहां से वह हर सप्ताह फरीदाबाद स्थित अपने घर आ जाता था।