फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को थप्पड़ मारने वाला गिरफ्तार, दो केसों में था भगोड़ा घोषित

Wed, 13 Nov 2019 05:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शरद पवार पर हमला करने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को थप्पड़ मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरविंदर सिंह उर्फ हरविंदर सिंह (36) की गिरफ्तारी आठ वर्ष बाद हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी पर जंतर-मंतर पर सिपाही के हाथ में तलवार मारने का भी केस है। दोनों मामले में वह भगोड़ा घोषित था। पुलिस आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं बता रही है। 

नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार मंदिर मार्ग थाने में तैनात भगोड़ा आरोपियों को पकड़ने में एक्सपर्ट एसआई जयसिंह को सूचना मिली थी कि दो केसों में भगोड़ा अरविंदर सिंह पता बदलकर स्वरूप नगर में रह रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी पहले विजय विहार में रहता था। एसीपी कनॉट प्लेस अखिलेश्वर स्वरूप यादव की देखरेख में एसआई जयसिंह व हवलदार कुलदीप सिंह की टीम ने अरविंदर सिंह को 11 नवंबर को स्वरूप नगर से गिरफ्तार कर लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि जयसिंह रोड स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में 24 नवंबर, 2011 को कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार मुख्य अतिथि थे। 

जब शरद पवार इस कार्यक्रम में पहुंचे तो दोपहर करीब डेढ़ बजे आरोपी ने उन पर हमला कर दिया था। अरविंदर ने पवार को थप्पड़ मार दी था। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को जब कोर्ट से जमानत मिली तो वह लापता हो गया। पटियाला कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

इसी तरह आरोपी ने वर्ष 2012 में जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे के प्रदर्शन के दौरान कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश की थी। सिपाही अंकुर ने उसे रोका तो आरोपी ने सिपाही के हाथ पर तलवार से वार कर दिया था। 

सिपाही पर हमला करने के आरोप में संसद मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में भी पटियाला कोर्ट ने इसे 20 अप्रैल, 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें