फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी: दिल्ली में बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार

Thu, 10 Oct 2024 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक सात वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोसी ने यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने पाॅक्सो के तहत मामला दर्ज किया है और वारदात के बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका इलाके में एक सात वर्षीय बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मामले में बिंदापुर थाना पुलिस कर जांच कर रही है। आरोपी पीड़ित का पड़ोसी है। फिलहाल वह फरार चल रहा है। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर पाॅक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 21:29 बजे बिंदापुर थाना पुलिस को कॉल आई। बताया गया कि एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न किया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की मां से मिली। पूछताछ में पता चला कि पीड़ित का यौन उत्पीड़न उसके एक पड़ोसी ने किया है। वह पड़ोस में किराए के मकान में रहता है। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी फरार है।

उधर पुलिस टीम बच्चे का मेडिकल जांच के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले गई। वहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। बच्चे की मां की तरफ से पुलिस को दिए गए बयान में बताया गया है कि उसके बेटे को बाथरूम जाते समय मलाशय में समस्या होती थी। बाद में पता चला कि पड़ोसी उसका यौन उत्पीड़न करता था और उसे मोबाइल पर पोर्न तस्वीरें दिखाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें