फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने रौंदा

Tue, 28 Oct 2014 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-122 में घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने रौंद दिया। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर में एक अन्य बच्ची घायल हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हरि प्रसाद सेक्टर-122 के डी-ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता है। वह पेशे से चौकीदार है। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी तीन वर्षीय बेटी नेहा अपनी डेढ़ वर्षीय छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी।

तभी एक ईको कार ने दोनों को टक्कर मार दी। घायल बच्चियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां नेहा की मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से इस बाबत किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। खोड़ा निवासी क्रिस्टो जोसेफ कार चला रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। लिहाजा केस दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें