फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के दफनाए शव को जानवरों ने नोचा, डेंगू से हुई थी मौत

Wed, 17 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के वसंतकुंज (साउथ) थाना इलाके में दफनाए गए पांच वर्षीय बच्ची के शव को जानवरों द्वारा नोंचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानवरों ने शव को जमीन से बाहर निकाल लिया था। वसंतकुंज थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

श्रीशती (5) पुत्री जयभगवान परिवार के साथ अर्जुन कैंप, महिपालपुर में रहती थी। उसे 10 अगस्त को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

परिजनों ने झाड़ियों के पास दफनाया था शव

मृत शरीर - फोटो : demo pic
दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने शव को रेयान इंटरनेशनल स्कूल के पास स्थित झाड़ियों के पास दफना दिया था। 

मंगलवार सुबह किसी ने शव को जमीन से बाहर निकला हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
 
नुपूर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने श्रीशती के डेंगू के उपचार के कागजात की जांच की हैं। श्रीशती की डेंगू से मौत हुई थी। ऐसा लगता है कि जंगली
जानवरों ने शव को जमीन से बाहर निकाल लिया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें