मल्टीलेवल कार पार्किंग में रोबोट से पार्किंग की पूरी व्यवस्था किए जाने की एसीईओ के समक्ष एक कंपनी ने प्रस्तुति दी।
प्रस्तुति के मुताबिक, कार को लिफ्ट में पहुंचाने के बाद रोबोट उसे फ्लोर तक ले जाएगा। कार पार्क कर टोकन ऑटोमेटिक तरीके से कार मालिक को मिल जाएगी।
एसीईओ डॉ अरुणवीर के सामने कंपनी एचजेडटीसी प्राइवेट लिमिटेड ने इंटेलिजेंट रोबोटिक साइट मैनेजमेंट और ऑटोमेशन्स की प्रस्तुति दी।
कंपनी के प्रमुख दिनेश गुप्ता ने बताया कि भूमिगत और अपर मल्टीलेवल पार्किंग दोनों ही रोबोट से की जा सकती है। इसके तहत लिफ्ट में कार खड़ी कर दी जाती है।
लिफ्ट के जरिये ही रोबोट कार को उस फ्लोर पर ले जाता है, जहां कार पार्क करनी होगी। रोबोट एक सॉफ्टवेयर के जरिये संचालित होता है।