फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खेत में जमा पानी में तैरता मिला बच्चे का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी पुलिस

Fri, 11 Aug 2023 08:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

उम्र करीब 6 से 8 साल के बीच है। पुलिस आस-पास के इलाके में बच्चे की पहचान करने में जुटी है। साथ ही इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि किसी थाने में बच्चे के गायब होने की शिकायत तो दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधीनगर के कैलाश नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक खेत में बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहां बच्चे का शव मिला है वहां बाढ़ का पानी भरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। मृत बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 6 से 8 साल के बीच है। पुलिस आस-पास के इलाके में बच्चे की पहचान करने में जुटी है। साथ ही इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि किसी थाने में बच्चे के गायब होने की शिकायत तो दर्ज नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कैलाश नगर के पुश्ते के पास खादर में एक खेत में लोगों ने बच्चे के शव को तैरते हुए देखा। 

विज्ञापन

लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि खेत में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और अपने कब्जे में कर लिया। बच्चे के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव एक दिन पुराना लग रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चा खुद पानी में डूब गया है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंका है। पुलिस का कहना है कि आस पास के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। बच्चे के शव मिलने की जानकारी आस पास के थाना पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें