फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: लक्ष्मी के दर्शन करवाने का झांसा देकर ठगी का प्रयास, पर्स लेकर होने लगे फरार, एक पकड़ा

Wed, 14 Dec 2022 01:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

युवकों ने महिला को लक्ष्मी के दर्शन करवाने का झांसा देकर पर्स और सोने के जेवरात ले लिए। युवक भागने लगे तो महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा के मानसरोवर पार्क में दो युवकों ने महिला को लक्ष्मी के दर्शन करवाने का झांसा देकर पर्स और सोने के जेवरात ले लिए। जब युवक भागने लगे तो महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव असीलपुर, किठौर, मेरठ निवासी आबिद (34) के रूप में हुई है। पुलिस दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, निशी शर्मा (57) परिवार के साथ न्यू मॉर्डन शाहदरा में रहती हैं। शनिवार शाम को निशी किसी काम से मंडोली गई थी। मानसरोवर पार्क इलाके में एक युवक ने निशी से कहा कि वह हरिद्वार से आया है। उसने एक आश्रम का पता पूछा। निशी ने आश्रम का पता न होने की बात कही और जाने लगीं। इस बीच एक अन्य युवक वहां आकर खड़ा हो गया। पता पूछने वाला व्यक्ति निशी से कहने लगा कि उसके माथे पर ऐसी रेखा है, जो उसकी किस्मत बदल सकती है। दूसरा व्यक्ति पहले वाले से बोला कि यदि वह कुछ जानता है कि बता दे। पहले युवक ने दूसरे के बारे में बताना शुरू किया और कहने लगा कि वह उसकी परेशानी का हल बता देगा। यह सुनकर निशी की उत्सुकता जागी। 

युवक ने निशी व दूसरे युवक को कपूर लाने के लिए कहा। इस पर दोनों कपूर ले आए। युवक बोला कि वह दोनों को साक्षात लक्ष्मी के दर्शन करवाएगा। ठग ने दूसरे युवक का पर्स निकलवाकर निशी के हाथ में थमा दिया। इसके बाद उसने 51 कदम बिल्कुल सीधे चलने के लिए कहा। युवक ने ऐसा ही किया। इसके बाद निशी से जेवर उतरवाकर पर्स में रखवाए और पर्स दूसरे युवक को पकड़वाकर 51 कदम चलने के लिए कहा। महिला जैसे ही चलने लगी तो दोनों युवक पर्स लेकर भागने लगे। महिला शोर मचाकर भागी तो लोगों ने आबिद को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें