फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते फ्लैट आवंटन पर बढ़ी कीमत मांग रहे बिल्डर

Thu, 08 Jan 2015 09:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
2013 में निकाली गई बिल्डर प्रोजेक्ट्स में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के आवंटियों से बिल्डर बढ़ी कीमत मांग रहे हैं। बिल्डरों से आवंटन पत्र लेने गए कई आवंटी इस संबंध में बुधवार को जीडीए शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि जीडीए में कंडोलेंस होने की वजह से वह शिकायत नहीं दर्ज करा पाए। इन आवंटियों ने बृहस्पतिवार को जीडीए में शिकायत करने की बात कही है।

दूसरी ओर जीडीए वीसी ने कहा जिस कीमत पर फ्लैट्स का आवंटन हुआ है, उससे अधिक कीमत बिल्डर नहीं ले सकते। ऐसा किया जा रहा है तो शिकायत मिलते ही कार्रवाई होगी।

बिल्डर प्रोजेक्ट में सस्ते फ्लैट्स की स्कीम के अंतर्गत 3500 ईडब्लूएस एलआईजी श्रेणी के फ्लैट्स का आवंटन किया गया है। इनकी कीमत जीडीए की ओर से 2.40 लाख (ईडब्लूएस) और 5.10 लाख (एलआईजी) रुपये के लिए निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


बीते वर्ष ड्रा होने के बाद बिल्डरों ने भवनों का आवंटन पत्र देना शुरू कर दिया है। कई लोगों की शिकायत है कि बिल्डर उनसे एक से दो लाख रुपये तक अधिक मांग रहे हैं। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक बिल्डर इस संबंध में शपथपत्र दे चुके हैं कि निर्धारित कीमत ही ली जाएगी।

20 जनवरी को सीएम अखिलेश यादव के कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को जीडीए में नगर निगम, पीडब्लूडी आदि विभागों के अधिकारियों की बैठक की। बैठक में जीडीए वीसी संतोष यादव ने तैयारियों की समीक्षा की।

एकल यूनिट पर बहुमंजिला इमारत पर आईं आपत्तियां
बिल्डिंग बायलॉज संशोधन के बाद एकल यूनिट पर बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। बीते दिनों जीडीए को इंदिरापुरम, लाजपत नगर, साहिबाबाद में कई निर्माणों के लिए आवेदन मिले थे।

जीडीए ने इन निर्माण के नक्शे पास करने केपूर्व सार्वजनिक रूप से आपत्तियां मांगी थीं। जीडीए सीएटीपी एससी गौड़ के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ीं तीन से चार आपत्तियां आईं हैं। इन पर सुनवाई के बाद नक्शे जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें