फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में छह जनवरी तक कोल्ड डे: नौ को गौतमबुद्ध नगर में बारिश की संभावना, फिर और गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठिठुरन

Thu, 04 Jan 2024 11:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक छह जनवरी तक कोल्ड डे रहेगा। ऐसे में दिन के समय तापमान गिरेगा। वहीं घना कोहरा भी इस दौरान मुश्किल करेगा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहनों के संचालन में दिक्कतें आएंगीं।
विज्ञापन
नोएडा में सर्दी का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर में शिमला और मनाली जैसी ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दिन के समय अधिकतम तापमान शिमला और मनाली के कमोबेश बराबर ही रहा। वहीं कुल्लू में दिन का तापमान गौतमबुद्ध नगर से अधिक दर्ज किया गया। सर्द मौसम का असर लोगों की पर दिखा। ठिठुरन के बीच लोग खुद को ठंड से बचाते हुए दिखे।

विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में दिन के समय तापमान अधिकतम 13 डिग्री रहा। वहीं पहाड़ी इलाके शिमला में दिन के समय पारा 13.2 डिग्री तक पहुंचा। मनाली में जरूर तापमान दिन के समय 11 डिग्री अधिकतम रहा। कुल्लू में दिन के समय धूप का असर दिखा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में रात के समय पारा एक डिग्री से भी कम तक पहुंच जा रहा है। गौतमबुद्धनगर में भी रात के समय तापमान 7.9 डिग्री तक गिर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि रात के समय जब पारा गिरता है। उस समय अधिकांश लोग घरों के अंदर होते हैं। ऐसे में इस सर्द मौसम का अहसास नहीं होता। दिन के समय पारे में आई गिरावट ही ठिठुरन और गलन का असली अहसास कराती है।

कोल्ड डे अलर्ट जारी
मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक छह जनवरी तक कोल्ड डे रहेगा। ऐसे में दिन के समय तापमान गिरेगा। वहीं घना कोहरा भी इस दौरान मुश्किल करेगा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहनों के संचालन में दिक्कतें आएंगीं।

नौ को बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आठ जनवरी से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान दिया है। नौ जनवरी को बारिश की भी संभावना जताई गई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को बारिश हो भी चुकी है। पहाड़ों पर भी बारिश की वजह से तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

स्मॉग ने बिगाड़ी हवा की सेहत
गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को हवा रेड जोन में रही। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 और ग्रेटर नोएडा में 351 दर्ज किया गया। बहुत खराब श्रेणी में होने की वजह से लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि कोहरा बने रहने के चलते अभी हवा बहुत खराब बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें