सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होनी है। दसवीं की परीक्षाएं 26 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 17 अप्रैल को खत्म हो रही हैं। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगी।
स्कूल आधारित (सेमेटिव एसेसमेंट-2) परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से होनी हैं। इसके लिए स्कूलों को अपनी डेटशीट बनानी होगी। स्कूल आधारित दसवीं की परीक्षा (समेटिव-2) के लिए बोर्ड की ओर से स्कूलों को गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत अन्य नौ अतिरिक्त विषयों के पेपर से होगी। जबकि बारहवीं की परीक्षा अंग्रेजी पेपर से शुरू होगी।