फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Compartment Exam 2024: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, कंपार्टमेंट एग्जाम 15 जुलाई से शुरू, जानें शेड्यूल

Fri, 21 Jun 2024 05:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

CBSE Compartment Exam Date Sheet 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पूरक परीक्षा यानी कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं दोनों के लिए डेटशीट जारी की है।
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Compartment Exam Class 10th-12th Date Sheet 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) के जमा होने के बाद दसवीं व बारहवीं की पूरक परीक्षाओं(सप्लीमेंट्री-पूरक परीक्षाओं) की फाइनल परीक्षा तिथियां जारी कर दी है। जून के शुरूआत में बोर्ड ने परीक्षाओं की संभावित परीक्षा तिथियां जारी की थी। मुख्य परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीएसई ने जानकारी देते हुए कहा कि दसवीं और बाहरवीं कक्षाओं की पूरक परीक्षाओं को लेकर फाइनल डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। छात्र सीबीएसई पूरक परीक्षा तिथि पत्र 2024 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का समय और दिन
दसवीं की पूरक परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई को समाप्त होगी। दसवीं की अधिकतर परीक्षाओं की समयावधि सुबह 10:30 बजे से 1.30 रहेगी। जबकि 22 जुलाई को कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, और इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

बारहवीं के सभी विषयों की परीक्षा एक ही 15 जुलाई को ही आयोजित की जाएगी। बारहवीं के मुख्य विषयों की पूरक परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी। जबकि हिंदुस्तानी म्यूजिक, पेटिंग, कर्मिशयल आर्ट, कथक-डांस, भरतनाट्यम-डांस, ओडिसी-डांस, योग, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

सीबीएसई की ओर से दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे। इस साल देशभर से दसवीं में 1, 32, 337 विद्यार्थियों और बारहवीं में 1, 22, 170 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। दसवीं की पहली परीक्षा 15 जुलाई को सोशल साइंस, 16 जुलाई को हिंंदी, 18 जुलाई को साइंस, 19 जुलाई को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड व मैथमेटिक्स बेसिक की होगी, 20 जुलाई को अंग्रेजी, व 22 जुलाई को ऊर्दू समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं, संस्कृत, व कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी की होगी।

बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार के संचार उपकरण के प्रयोग की मनाही होगी। यदि कोई किसी तरह का उपकरण का उपयोग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ नकल करने के मामलों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

12वीं की पूरक परीक्षा की डेटशीट



 

10वीं की पूरक परीक्षा की डेटशीट





किन छात्रों को देनी होंगी पूरक परीक्षा

स्कूलों को परीक्षा संगम लिंक के जरिए एलओसी जमा करना होगा। सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "केवल वे छात्र जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है, उन्हें पूरक परीक्षा, 2024 में बैठने की अनुमति दी जाएगी।"

बोर्ड ने उन छात्रों से कहा है जो नियमित छात्रों के रूप में 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिन्हें 'कम्पार्टमेंट' श्रेणी में रखा गया है, वे उस स्कूल से संपर्क करें जहां से उन्होंने परीक्षा दी थी। स्कूलों से यह भी कहा गया है कि वे अपने छात्रों को परीक्षाओं के बारे में सूचित करें और इस श्रेणी में रखे गए सभी छात्रों के नाम LOC में डालें, भले ही वे उनसे संपर्क करने में असमर्थ हों।
विज्ञापन

इसके अलावा, जो छात्र 10वीं के दो विषयों और 12वीं के एक विषय में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, वे भी अपना नाम भेज सकते हैं। साथ ही, जो उम्मीदवार पहले और दूसरे मौके में परीक्षा पास नहीं कर पाए, उन्हें पूरक परीक्षा 2024 में तीसरे और आखिरी मौके के लिए निजी उम्मीदवार माना जाएगा। ऐसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें