फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने वसूली कांड में जांच के लिए मांगी मंजूरी: एलजी के आदेश का इंतजार

Mon, 13 Nov 2023 01:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की उगाही करने के मामले में पूर्व जेल मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की उगाही करने के मामले में पूर्व जेल मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल से मंजूरी मांगी है। सीबीआई ने वीके सक्सेना को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने इसके लिए एक सिंडिकेट के रूप में काम किया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में उपराज्यपाल के कार्यालय में सीबीआई की ओर से एक अपील की गई है। जिसमें सत्येंद्र जैन के खिलाफ जांच की मांगी गई है। पूर्व मंत्री पर महाठग सुकेश और अन्य कैदियों से प्रोटेक्ट मनी मांगने के आरोप लगे थे। सीबीआई ने तत्कालीन तिहाड़ जेल अधीक्षक दानिक्स अधिकारी राज कुमार के खिलाफ भी इसी तरह की जांच के लिए एलजी से मंजूरी मांगी है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनुमति मांगी है।



अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने कथित ठग सुकेश चन्द्रशेखर समेत कई कैदियों से करोड़ों रुपये की उगाही के मामले में दिल्ली एलजी से मंजूरी मांगी है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन डीजी जेल संदीप गोयल और तत्कालीन अतिरिक्त महानिरीक्षक की मिलीभगत से दिल्ली की जेलों में उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार और जबरन वसूली रैकेट चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें