फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली-छठ पर ट्रेनों में भीड़: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दिल्ली के इन दो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

Mon, 13 Nov 2023 01:25 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ के मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली के दो प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए दिल्ली के दो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट को बंद कर दिया है। यात्रियों की तादाद को देखते हुए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही सुरक्षित सफर के लिए भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री 13 से 18 नवंबर तक अस्थायी रूप से बंद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें