केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के ओएसडी की नियुक्ति में कथित अनियमितता के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सीबीआई ओएसडी के दफ्तर पहुंची है।
बता दें कि सत्येंद्र जैन ने सीनियर रेजिडेंट डॉ. निकुंज अग्रवाल को अपना अपना ओएसडी नियुक्त किया था। सीबीआई ने दिल्ली सरकार के विजिलेंस उप सचिव केएस मीणा की शिकायत पर बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह शिकायत भी अब एफआईआर का हिस्सा है।
एफआईआर चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के डायरेक्टर अनूप मेहता और अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट अग्रवाल के खिलाफ दर्ज की गई है।